शराब पीने से हुई मेरी किडनी खराब !
नमस्कार, मेरा नाम कर्मजीत सिंह है और मैं चंडीगढ़ का रहने वाला हूँ। मैं बीते कई साल से शराब पीता आ रहा था जिसकी वजह से तीन साल पहले मेरी खराब हो गई थी। जब मेरी किडनी खराब हुई तो मुझे बहुत सी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था, पर मैंने फिर भी हार नहीं मानी और इसको ठीक करने के लिए उपचार लिया। मैंने अपनी किडनी ठीक करने के लिए डॉक्टर के कहने पर कई महीने तक डायलिसिस भी करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, जिसके बाद मैंने डायलिसिस बंद करने का फैसला कर लिया। मैं अपनी मौत के करीब जाता जा रहा था फिर एक दिन मुझे डॉ. पुनीत धवन के बारे में जानकारी मिली, मैंने उनसे अपना ट्रीटमेंट शुरू किया जिसके कारण मैं ठीक हो सका और आज एक स्वस्थ जीवन जी रहा हूँ।
किडनी खराब होने से पहले मैं बीते कई सालों से शराब पी रहा था जिसकी वजह से मेरे घर वाले मुझसे बहुत ज्यादा परेशान थे, लेकिन मैंने इस ओर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। मेरे शराब पीने की शुरुआत बियर पीने से हुई थी, शुरुआत में मेरे दोस्तों ने मुझे बताया था कि बियर पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है इससे पेट और किडनी दोनों साफ़ रहते हैं। मुझे उनकी ये बात सही लगी और मैंने फिर लगातार बियर पीना शुरू कर दिया और फिर मुझे पता ही नहीं चला कि कब मैं बियर से शराब पर आ गया। जब मैंने शराब पीना शुरू किया तो मैं शुरुआत में बहुत कम ही शराब पीया करता था क्योंकि मुझे शराब बहुत जल्दी चढ़ जाया करती थी। समय के साथ मैं अब काफी ज्यादा शराब पीने लगा था जिसके कारण मेरा ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहने लगा था। जब शुरुआत में मेरा ब्लड प्रेशर हाई रहने लगा था तो डॉक्टर ने मुझे शराब ना पीने और डाइट में कुछ बदलाव करने की सलाह दी, ताकि ब्लड प्रेशर काबू में रह सके। मैंने डॉक्टर की सलाह मानते हुए अपने खाने में बदलाव तो किये पर शराब पीने में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके कारण मुझे ब्लड प्रेशर की दवाएं लेनी शुरू करनी पड़ी। मैंने करीब 5 सालों तक ब्लड प्रेशर की दवाएं ली पर मेरी शराब पीने की आदत के कारण मुझे दवाओं से कोई खास फायदा नहीं मिला और आखिर में मेरी किडनी खराब हो गई।
जब मेरी किडनी खराब हुई तो मुझे उस दौरान बहुत सी शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ा था जो कि मुझे पहले कभी नहीं हुई थी।इस दौरान मुझे वैसे तो कई शारीरिक समस्याएँ हुई थी लेकिन इसकी शुरुआत पेशाब से जुड़ी समस्याओं से हुई थी। एक दिन जब मैं पेशाब करने लगा तो मैंने महसूस किया कि मुझे पेशाब करते हुए काफी ज्यादा जलन हो रही है। मुझे लगा कि ये ज्यादा शराब पीने के कारण हो रही है तो मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया।
Ayurvedic Treatment for Kidney Creatinineआपको बता दें कि जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें अक्सर यह समस्या हो जाती है और यह अपने आप ठीक भी हो जाती है। लेकिन मेरी पेशाब की समस्या ठीक नहीं हुई, उल्टा और भी ज्यादा बढ़ गई। पेशाब में जलन होने के कुछ दिनों बाद ही मुझे मेरे पेशाब से बदबू आने लग गई और पेशाब का रंग धीरे-धीरे लाल होता चला गया, इसके अलावा जलन बढने लगी। मैं जब तक पेशाब की समस्या से छुटकारा पाता उससे पहले मेरे पैरों में काफी सूजन आ गई जो कि इतनी ज्यादा थी कि मैं ठीक से चल भी नहीं पाता था। अब पेशाब और सूजन के साथ-साथ मुझे अक्सर तेज बुखार भी रहने लगा था। बुखार की वजह से मुझे खाना खाने का बिलकुल भी दिल नहीं करता और अगर खा भी लिया तो मुझे उसी समय उल्टी हो जाती थी।
Comments
Post a Comment